
#BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड: कंट्रोवर्सी से हिट होती हैं फिल्में! लेकिन नियम-शर्तें हैं लागू
AajTak
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को रिलीज होनी है. इधर ट्विटर पर #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड होने लगा. इस विरोध का कारण सालों पुराना है. बॉलीवुड फिल्मों का विरोध होना कोई नई बात नहीं है. हालांकि इसके बावजूद फिल्में हिट हो जाती हैं. लेकिन इस विरोध में एक बड़ा पेंच है जो तय करता है कि फिल्म चलेगी या नहीं!
2018 में 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के बड़े फेलियर के बाद आमिर खान (Aamir Khan) फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) के साथ एक बार फिर जनता का दिल जीतने की कोशिश करने आ रहे हैं. ये ऑस्कर जीतने वाली हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का इंडियन एडाप्टेशन है.
कहानी में इमोशनल अपील है, आमिर खान हैं, उनके साथ करीना कपूर हैं और बड़े प्यारे गाने हैं. ऐसे में आमिर और मेकर्स को पूरी उम्मीद होगी कि फिल्म थिएटर्स में पहुंचेगी और बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा कर देगी. 11 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार 'लाल सिंह चड्ढा' के रास्ते में अब एक रोड़ा आ गया है.
फिल्म की रिलीज को 10 दिन से भी कम बचे हैं और सोशल मीडिया पर फिल्म का बॉयकॉट करने की अपील जोर पकड़ चुकी है. सोमवार को ट्विटर पर #BoycottLaalSinghChaddha खूब ट्रेंड हुआ. वजह थी आमिर का 2015 में दिया एक बयान.
क्या था आमिर का बयान
आमिर ने उस वक्त चल रही असहिष्णुता की बहस पर अपनी राय रखते हुए बताया था कि उनकी पत्नी किरण राव खबरों में दिख रहे माहौल को देखकर टेंशन में आ जाती हैं. उन्हें अपने बच्चे के लिए डर लगता है. और इसी चक्कर में कई बार पूछ बैठती हैं कि 'क्या हमें इंडिया से बाहर चले जाना चाहिए?'
आमिर ने बयान दिया, बयान से सोशल मीडिया पर बवाल हुआ और विरोध शुरू हो गया. आम लोग तो आमिर से खफा थे ही, उनके साथी बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी रियेक्ट करते हुए कहा कि हर देश में कुछ न कुछ ऊंच-नीच होता रहता है, लेकिन किसी को ऐसे "बोल्ड" बयान नहीं देने चाहिए.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











