
Boris Johnson ने बताया- कब लिखी गई थी यूक्रेन हमले की कहानी, पश्चिमी देशों पर निशाना
AajTak
रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर ब्रिटेन पीएम बोरिस जॉनसन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस वर्तमान युद्ध के लिए पश्चिमी देशों को जिम्मेदार बता दिया है. उनकी नजरों में अगर समय रहते रूस पर पाबंदियां लगतीं तो वो यूक्रेन पर ऐसे हमले नहीं कर पाता.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को अब 20 दिन हो गए हैं. बातचीत से कोई रास्ता नहीं निकला है और कीव पर रूसी सेना के हमले और ज्यादा तेज हो गए हैं. ऐसे में इस युद्ध का कब और कैसे अंत होगा, ये कोई नहीं बता पा रहा है. लेकिन इस बीच ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने ये जरूर बता दिया है कि रूस-यूक्रेन जंग की कहानी कब और कैसे लिखी गई थी. उन्होंने इसके लिए पश्चिमी देशों को जिम्मेदार बता दिया है.
The Telegraph अखबार के एक लेख में बोरिस जॉनसन ने लिखा है कि जब रूस ने क्रीमिया पर हमला किया था, पश्चिमी देशों ने रूस को माफ कर सबसे बड़ी गलती की थी. उसके साथ सामान्य आर्थिक नीति रखना भी सभी को भारी पड़ा. रूस जो चाहता था, वही हुआ, पश्चिमी देश तेल और कोयले के लिए रूस पर और ज्यादा निर्भर हो गए.
वे आगे कहते हैं कि इसी वजह से पुतिन ने यूक्रेन पर हमला किया, उसे पता था कि अगर अभी हमला किया जाएगा तो कोई भी दूसरा देश उसे सजा नहीं दे पाएगा. उसे इस बात का अहसास था कि कई देशों की निर्भरता रूस पर काफी ज्यादा है. इसी वजह से अब रूस अस्पतालों पर हमला कर रहा है, शरणार्थियों पर गोलियां बरसा रहा है.
बोरिस जॉनसन ने जोर देकर कहा है कि ऐसे समय में अब रूस को रोकने का सिर्फ एक ही तरीका है. रूस के आयात पर निर्भरता को जितना कम किया जाएगा, उसकी अर्थव्यवस्था उतनी तबाह होगी. इसी वजह से ब्रिटेन साल के अंत तक रूस से तेल के आयात को पूरी तरह रोकना चाहता है. वैसे जो काम ब्रिटेन साल के अंत तक करना चाहता है, अमेरिका ने कई दिन पहले ही ये बड़ा कदम उठा लिया था. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा था कि वे रूस से तेल और कोयले के आयात को रोकने जा रहे हैं. वे इस दिशा में आत्मनिर्भर बनेंगे और पूरी दुनिया को भी आत्मनिर्भर बनने पर प्रेरित करेंगे.
रूस यूक्रेन युद्ध की बात करें तो 20 दिन बाद भी जमीन पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. यूक्रेन ने अब तक कीव को बचाया जरूर है, लेकिन रूसी सेना अब और ज्यादा आक्रमक अंदाज में हमला कर रही है. पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द कीव पर भी रूसी सेना अपना कब्जा जमा ले.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







