
Black And White: Agra में पत्नी से तंग आकर पति ने बनाया वीडियो, फिर की आत्महत्या
AajTak
आगरा के एक 28 वर्षीय युवक, मानव शर्मा ने आत्महत्या कर ली. मृतक एक टेक कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर था और उसकी पत्नी के शादी से पहले के संबंधों को लेकर परेशान था. मरने से पहले बनाया गया वीडियो बताता है कि वह कानून को पुरुष विरोधी मानता था. पत्नी का कहना है कि शादी के बाद वह वफादार रही. मानव के परिवार का आरोप है कि पत्नी ने उसे कानूनी धमकियां दीं. यह घटना रिश्तों में ईमानदारी और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को प्रकाश में लाती है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











