
Black and White: संसद में पीएम के 52 मिनट लंबे भाषण में क्या था खास? सुधीर चौधरी के साथ देखें पूरा विश्लेषण
AajTak
पीएम ने आज लोकसभा में आखिरी भाषण दिया. पुरानी संसद में पीएम का ये आखिरी भाषण था. कल से नई संसद में 4 दिन तक खास सत्र चलने वाला है. जिसमें सरकार के हिसाब से 8 बिल पेश किए जाने हैं. लेकिन विपक्ष इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं, देखें.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











