
BLA Army Video: पहाड़ों के बीच गन पॉइंट पर रखे गए हैं बंधक... बलोच आर्मी ने Video जारी कर बताई ट्रेन हाईजैक की पूरी क्रोनोलॉजी
AajTak
पाकिस्तानी सेना के ऑपरेशन के बीच अब तक 155 बंधकों को छुड़ाया जा चुका है और कई बलोच विद्रोहियों को मार गिराया जा चुका है. विद्रोहियों के कब्जे से छुड़ाए गए लोगों को ले जाने के लिए मालगाड़ी भेजी गई थी.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन अभी भी बलोच विद्रोहियों के कब्जे में हैं. अब तक 150 से अधिक बंधकों को पाकिस्तानी सेना ने छुड़ा लिया है लेकिन 100 से ज्यादा बंधक अभी भी BLA की गिरफ्त में है. इस बीच BLA ने बकायदा वीडियो जारी कर इस पूरे ट्रेन अटैक की क्रोनोलॉजी बताई है.
BLA की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि जाफर एक्सप्रेस सामान्य तरीके से जा रही है. इस बीच ट्रेन को टारगेट कर सबसे पहले धमाका किया जाता है. इस धमाके के बाद ट्रेन रुक जाती है. वीडियो में पहाड़ियों पर बैठे बीएलए के लड़ाके भी दिखाई दे रहे हैं, जो घात लगाकर बैठे हैं.
वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रेन के यात्रियों को बंधक बनाकर बाहर लाया जाता है. इन्हें गन पॉइंट पर पहाड़ियों के बीच में बैठे देखा जा सकता है.
पाकिस्तान में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस अभी भी बलोच विद्रोहियों के कब्जे में हैं. पाकिस्तानी सेना के ऑपरेशन के बीच अब तक 155 बंधकों को छुड़ाया जा चुका है और कई विद्रोहियों को मार गिराया जा चुका है. विद्रोहियों के कब्जे से छुड़ाए गए लोगों को ले जाने के लिए मालगाड़ी भेजी गई.
BLA ने कैसे दिया हमले को अंजाम?
पाकिस्तान के क्वेटा से जाफर एक्सप्रेस मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे पेशावर के लिए रवाना हुई थी. इस ट्रेन को दोपहर 1.30 बजे सिब्बी पहुंचना था. लेकिन बोलान के माशफाक टनल में हमला हुआ. ट्रेन जहां से गुजर रही थी, वह पहाड़ी इलाका है. यहां 17 सुरंगें हैं, जिस कारण ट्रेन की रफ्तार धीमी करना पड़ी, जिसका फायदा उठाकर बीएलए ने माशफाक में टनल नंबर-8 को उड़ा दिया. इससे ट्रेन बेपटरी हो गई और ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








