
BLA ने पाकिस्तान की हालत कर दी खराब, सोराब शहर पर किया कंट्रोल
AajTak
पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहे सशस्त्र समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने सोराब शहर पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है. समूह ने दावा किया कि इसके लड़ाकों ने सोराब शहर में बैंकों और पुलिस स्टेशनों समेत प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों पर कब्जा कर लिया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











