
BJP नेता सना खान मर्डर केस में आरोपी गिरफ्तार, कबूल की हत्या की बात
AajTak
बीजेपी नेता सना खान के हत्या मामले में आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. उसे जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है. उसने हत्या करने की बात कबूल की है. सना खान एक अगस्त से लापता थीं. उन्होंने अपने परिवार से कहा था कि दो दिन में वापस आ जाएंगी.
नागपुर की बीजेपी नेता सना खान के हत्या मामले में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी पप्पू उर्फ अमित शाहू को जबलपुर से गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल की है. शुक्रवार देर रात या शनिवार सुबह नागपुर पुलिस आरोपी को नागपुर लेकर पहुंचेगी. नागपुर शहर जोन-2 के डीसीपी राहुल मदने ने इस बात की पुष्टि की है.
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता सना खान एक अगस्त से लापता थीं. वो अपने बिजनेस पार्टनर से मिलने मध्य प्रदेश के जबलपुर गई थीं. सना ने अपने परिवार से कहा था कि वो दो दिन में वापस आ जाएंगी.
'बेटी का कोई पता नहीं चल रहा, फोन भी बंद'
मगर, जब एक हफ्ता बीत गया और उनका कोई पता नहीं चला और फोन भी बंद हो गया तो परिवारवालों ने नागपुर के मानकापुर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. परिवार ने कहा था, सना जबलपुर में अपने बिजनेस पार्टनर पप्पू शाहू से मिलने गई थीं. मगर, बेटी का कोई पता नहीं चल रहा है. उसका फोन भी बंद है.
पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद था
साथ ही ये भी बताया कि पप्पू शराब तस्करी में लिप्त था और वो जबलपुर के पास एक ढाबा चलाता था. सना और पप्पू का बीते कुछ समय से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की एक टीम जबलपुर गई थी.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











