
Bigg Boss OTT के घर में पहुंचे वरुण सूद, 35 दिन बाद गर्लफ्रेंड से मिलकर हुए इमोशनल
AajTak
बिग बॉस ओटीटी के सेकेंड लास्ट हफ्ते में दिव्या अग्रवाल से मिलने के लिए उनके बॉयफ्रेंड वरुण सूद पहुंचे. इस दौरान वरुण सूद ने दिव्या से मुलाकात की और इमोशनल मोमेंट्स भी शेयर किए. दिव्या ने गेम में अधिकरत समय बिना कनेक्शन के ही बिताया है और उन्होंने इस खेल के दौरान काफी संघर्ष भी किया है. मगर अब उन्हें अपने बॉयफ्रेंड का सपोर्ट मिल गया है. वरुण ने भी दिव्या संग अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कीं.
बिगबॉस ओटीटी का फिनाले नजदीक आ रहा है और अब इस अहम मौके पर एक-एक कर सभी कंटेस्टेंट्स के करीबी उनसे मिलने के लिए बिगबॉस के घर के अंदर जाएंगे और कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाएंगे. इसकी शुरुआत भी हो चुकी है. बिग बॉस ओटीटी के सेकेंड लास्ट हफ्ते में दिव्या अग्रवाल से मिलने के लिए 35 दिन बाद उनके बॉयफ्रेंड वरुण सूद पहुंचे. इस दौरान वरुण सूद ने दिव्या से मुलाकात की और इमोशनल मोमेंट्स भी शेयर किए. दिव्या ने गेम में अधिकरत समय बिना कनेक्शन के ही बिताया है और उन्होंने इस खेल के दौरान काफी संघर्ष भी किया है. मगर अब उन्हें अपने बॉयफ्रेंड का सपोर्ट मिल गया है. वरुण ने भी दिव्या संग अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कीं.More Related News













