
Bigg Boss 15 में पलटा गेम, Rajiv Adatia करेंगे कंटेस्टेंट्स की तकदीर का फैसला, किसे मिलेगी फिनाले में जगह?
AajTak
प्रोमो देखकर तो ऐसा लग रहा है कि शो में सर्कस से जुड़ा टास्क होगा और जैसा कि राजीव प्रोमो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि टिकट-टू-फिनाले टास्क का फैसला लेने की जिम्मेदारी राजीव को दी जाएगी. इसके अलावा राजीव टिकट-टू-फिनाले टास्क में कंटेस्टेंट्स के रास्ते में कई मुश्किलें भी पैदा करेंगे.
बिग बॉस 15 के फिनाले से पहले मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को एक और बड़ा सरप्राइज देने का प्लान कर लिया है. शो के अपकमिंग एपिसोड में एक्स कंटेस्टेंट राजीव अदातिया धमाकेदार एंट्री करेंगे. राजीव को शो में देखकर कुछ घरवालों के चेहरे खुशी से झूम उठेंगे तो वहीं कई घरवालों के चेहरे का रंग उड़ने वाला है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












