
BBOTT: कुमकुम भाग्य फेम जीशान की एंट्री कंफर्म, बाथरोब पहन किया था हंगामा
AajTak
जीशान खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. जीशान बिंदास हैं और उनकी यही एटिट्यूड बिग बॉस ओटीटी पर उन्हें सबसे अलग दिखाने वाला है. मस्तमौला जीशान को देख लगता है कि वे ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन करेंगे.
बिग बॉस ओटीटी को नेहा भसीन के बाद शो का दूसरा कंफर्म कंटेस्टेंट मिल गया है. करण जौहर के शो में कुमकुम भाग्य फेम एक्टर जीशान खान की ग्रैंड एंट्री होने वाली है. जीशान खान का प्रोमो आउट हो गया है. जिसमें वे बाथरोब पहनकर हंगामा मचाते दिख रहे हैं. वूट पर जीशान खान को इंट्रोड्यूस करते हुए कैप्शन लिखा है- हमारे बिग बॉस ओटीटी के अगले कंटेस्टेंट हैं एक बाथरोब एंथूजिएस्ट, वो शख्स जिसने एयरपोर्ट लुक्स में क्रांति ला दी. जीशान अपने प्रोमो वीडियो में एयरपोर्ट पर बाथरोब पहने हंगामा मचाते नजर आए.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












