
BB15 Promo: कंटेस्टेंट्स को करना होगा जंगल पार, तब खुलेंगे घर के द्वार, सलमान बोले-जंगल में होगा दंगल
AajTak
प्रोमो वीडियो में सलमान खान जंगल में बिग बॉस का घर ढूंढते हुए नजर आ रहे हैं. प्रोमो की शुरुआत विश्वसुंत्री (रेखा) की आवाज के साथ होती है, जिसमें वो कहती हैं, "सलमान, 15 साल से था आपका इंतजार, अब जाके कहीं आया दिल को करार." इसके बाद सलमान कहते हैं, "मैं बहुत शुक्रगुजार हूं आपका विश्वसुंत्री, लेकिन यहीं कहीं था बिग बॉस का घर, जो कि कहीं नजर नहीं आ रहा है."
टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस 15 जल्द ही दस्तक देने वाला है. बिग बॉस ओटीटी के पूरा होने के बाद शो के मेकर्स बिग बॉस का टीवी वर्जन शुरू करेंगे. शो के शुरुआत से पहले ही बिग बॉस 15 को लेकर काफी बज बना हुआ है. शो के फैंस अपने फेवरेट होस्ट सलमान खान को टीवी स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इसी बीच मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है. प्रोमो वीडियो देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट अपने फेवरेट शो के लिए और भी ज्यादा बढ़ रहा है.More Related News













