
BB15 फेम Vishal Kotian को हुआ कोरोना, शो में वाइल्ड कार्ड बन कर लेने वाले थे एंट्री
AajTak
कोविड-19 के दौर में विशाल कोटियन खुद को कोरोना से महफूज नहीं रख पाये. कुछ वक्त पहले तक लग रहा था कि वो बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड बन कर आने वाले हैं. पर अब शायद ऐसा नहीं होगा. बिग बॉस हाउस में दोबारा एंट्री लेने से पहले विशाल कोटियन कोरोना की चपेट में आ गये.
कोरोना काल में कब किसको कोरोना होगा इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. देशभर में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है. अब तक टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स कोरोना संक्रमति हो चुके हैं. कई कोरोना की जंग जीत कर नॉर्मल लाइफ में वापस आ चुके हैं. वहीं कुछ अब भी कोरोना की लड़ाई लड़ रहे हैं. टीवी जगत से कोरोना का एक नया मामला सामने आया है. एक्टर विशाल कोटियन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











