
BB: Shamita Shetty की बात सुन फूटा Salman Khan का गुस्सा, एक्ट्रेस पर चिल्लाए, लगीं रोने
AajTak
सलमान खान ने लगातार टास्क रद्द होने को लेकर घरवालों को फटकार लगाई. उन्होंने कहा- टास्क रद्द कराने में आप लोगों ने PHd भी कर ली है. टास्क अगर संचालक रद्द कराए तो बहुत गलत है. कंटेस्टेंट अगर टास्क रद्द कराए तो ठीक है. सलमान खान शमिता शेट्टी को कहते हैं कि उनका राखी सावंत के प्रति बिहेवियर गलत है.
बिग बॉस फैंस के लिए नए साल का जश्न बेहद खास होने वाला है. उनके फेवरेट रियलिटी शो इस बार एंटरटेनमेंट का अनलिमिटेड डोज लगने वाला है. 31 दिसंबर को रात शो में चार चांद लगाने कई सितारे नजर आने वाले हैं. वहीं वीकेंड का वार इस हफ्ते शुक्रवार से देखने को मिलेगा. शो में जहां मौज मस्ती और धमाल होगा वहीं सलमान खान का घरवालों पर वार भी होगा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












