
Banda: अपहरण के बाद हत्या, आरोपियों की 72 लाख की संपति पुलिस ने की कुर्क
AajTak
उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत दो आरोपियों प्रमोद निषाद और केशव यादव पर कार्रवाई की है. इसके तहत दोनों आरोपियों की 72 लाख की संपति जब्त कर ली गई है. इसमें घर, प्लॉट, मकान शामिल हैं. एसपी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों की करीब 72 लाख की संपति कुर्क कर माफियाओं की नींद उड़ा दी है. दोनों अपराधी बहुत ही शातिर हैं. अपहरण कर हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे. दोनो के खिलाफ 6 गंभीर मामले दर्ज हैं.
पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत दोनों आरोपियों प्रमोद निषाद और केशव यादव की 72 लाख की संपति जब्त कर ली है. इसमें घर, प्लॉट, मकान शामिल हैं. एसपी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें- हर्ष फायरिंग में मासूम की मौत, पुलिस ने आरोपी को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
दरअसल, CM योगी के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में गैंगेस्टर एक्ट के दो आरोपियों की अवैध रूप से कमाई गई करीब 72 लाख रुपये संपति को कुर्क किया गया है.
पुलिस के मुताबिक, दोनों अपराधी प्रमोद निषाद और केशव यादव द्वारा आपराधिक वारदात अंजाम देकर यह संपति अर्जित की गई थी. साथ ही इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट, हत्या, अपहरण जैसे गंभीर अपराध भी दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है.
DSP अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कोर्ट के आदेश पर अवैध कार्यों में लिप्त रहकर कमाई गई संपति को नरैनी थाना के दो आरोपियों की कुल 71 लाख 75 हजार की अवैध संपति को कुर्क किया गया है. दोनों के खिलाफ गैंगेस्टर, हत्या सहित अपहरण के तीन तीन मामले दर्ज हैं. इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.







