
Balochistan Train Hijack: 'दूसरों पर उंगली उठाने से पहले...', ट्रेन हाईजैक पर PAK के बेबुनियाद आरोपों का भारत ने दिया कड़ा जवाब
AajTak
बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक की घटना की जिम्मेदारी से बचने के लिए पाकिस्तान ने भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाने शुरू कर दिए थे. लेकिन अब भारत ने पाकिस्तान के इन आरोपों का कड़ा जवाब दिया है. भारत की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तान को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए.
बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक की घटना की जिम्मेदारी से बचने के लिए पाकिस्तान ने भारत को निशाना बनाने की ट्रिक अपनानी चाही, लेकिन भारत सरकार ने PAK को कड़ा जवाब देते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. बता दें कि ट्रैन हाईजैक की अपनी असफलता को छुपाने के लिए पाकिस्तान ने पहले अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था.
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान जारी कर कहा,'भारत पाकिस्तान के निराधार आरोपों को पूरी तरह खारिज करता है. पूरी दुनिया जानती है कि वैश्विक आतंकवाद का केंद्र कहां है. पाकिस्तान को दूसरों पर उंगली उठाने और अपने अंदरूनी हालात की विफलताओं का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की जगह आत्ममंथन करना चाहिए.' भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद से जुड़ी सच्चाई पूरी दुनिया के सामने है और पाकिस्तान को अपने ही देश की स्थिति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए.
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ लगाए थे बेबुनियाद आरोप
बता दें कि 11 मार्च को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में विद्रोही गुट बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस को हाइजैक कर लिया. ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें ज्यादातर सेना के सिपाही या पुलिस और ISI से जुड़े सुरक्षाकर्मी थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 155 यात्रियों को कैद से छुड़ा लिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन में 27 बलूच विद्रोहियों को मार गिराया गया है. अपनी इस विफलता को छुपाने के लिए हाल ही में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने भारत के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए थे. विद्रोहियों के हाथों ट्रेन हाइजैक हो जाने की अपनी नाकामी छिपाने के लिए उन्होंने बिना किसी सबूत के कहा था कि बलूच विद्रोहियों को भारत का समर्थन मिल रहा है.
राणा सनाउल्लाह ने TV पर बैठकर लगाया था आरोप
दरअसल, पाकिस्तान के डॉन टीवी के एक शो में सनाउल्लाह से पूछा गया कि क्या अफगानिस्तान में मौजूद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) BLA को समर्थन दे रहा है और क्या दोनों संगठनों के बीच कोई संबंध हैं? इस पर जवाब देते हुए सनाउल्लाह ने सीधे भारत पर आरोप मढ़ दिया. उन्होंने कहा कि ये सब भारत कर रहा है, इसमें कोई शक नहीं है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






