
April Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम भारत में नहीं चलेगी हीटवेव! इन राज्यों में बढ़ेगा पारा, जानें अप्रैल में बारिश पर क्या है अपडेट
AajTak
आज से अप्रैल महीने की शुरुआत हो गई है. मौसम विभाग ने इस महीने के लिए भी राहत की खबर दी है. आइये जानते हैं अप्रैल में कैसा रहेगा देशभर का मौसम.
Weather Forecast: पूरे देश के लिए मार्च का महीना मौसम के लिहाज से राहत भरा रहा. इस महीने में बेमौसम बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज हुई. हालांकि किसानों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है. मार्च की शुरुआत भी बारिश से हुई थी और अंत भी तेज हवाओं और ओलों के साथ हुई. इससे तापमान में कमी दर्ज हो रही है. आज से अप्रैल महीने की शुरुआत हो गई है. मौसम विभाग ने इस महीने के लिए भी राहत की खबर दी है. आइये जानते हैं अप्रैल में कैसा रहेगा देशभर का मौसम.
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के लगभाग सभी राज्यों में अप्रैल महीने में हीटवेव की संभावना कम है. लेकिन मई और जून के महीने में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और हीटवेव वाले दिनों की संख्या साल के औसत दिनों से ज्यादा हो सकती है. यानी की अप्रैल महीना राहत भरा रह सकता है लेकिन मई और जून में गर्मी सामान्य से ज्यादा सताने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे देश में अप्रैल के पहले हाफ यानी 15 अप्रैल तक हीटवेव देखने को नहीं मिलेगा. 15 अप्रैल के बाद अलग-अलग इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. खास तौर पर बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में 15 अप्रैल के बाद हीटवेव देखा जा सकता है.
अप्रैल में इन राज्यों में हीटवेव की संभावना
बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र का पश्चिमी भाग, गुजरात और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके, पंजाब और हरियाणा में अप्रैल के महीने में सामान्य से ज्यादा हीटवेव की संभावना है.
बारिश पर क्या है अपडेट
अप्रैल 2023 के दौरान पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य रहने की संभावना है (88-112% एलपीए). वहीं उत्तर पश्चिम, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है. जबकि पूर्व और उत्तर पूर्व भारत में और भारत के पश्चिमी तट के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा होने की उम्मीद है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.







