
Amazon, Filpkart जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों पर सख्ती की तैयारी, बंद हो सकती है फ्लैश सेल!
AajTak
केंद्र सरकार ने कंज्यूमर प्रोटेक्शन (E-Commerce) नियम, 2020 में ऐसे बदलाव करने का प्रस्ताव रखा है जिससे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से गलत तरीके से हो रहे कई सामानों की फ्लैश सेल्स और मिस सेलिंग पर रोक लगाई जा सके.
एमेजॉन-फ्लिपकार्ट (Amazon-Fipkart) जैसी कंपनियों द्वारा होने वाले कथित फ्लैश सेल और मिस सेलिंग पर अंकुश लगाने के लिए सरकार नियमों में बदलाव करने जा रही है. केंद्र सरकार ने सोमवार को कंज्यूमर प्रोटेक्शन (E-Commerce) नियम, 2020 में ऐसे बदलाव करने का प्रस्ताव रखा जिससे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से गलत तरीके से हो रहे कई सामानों की फ्लैश सेल्स और मिस सेलिंग पर रोक लगाई जा सके. सरकार ने इसके लिए आम जनता से राय भी मांगी है. उद्योग निकाय (Industry bodies) और आम लोग ई-कॉमर्स फर्मों के लिए प्रस्तावित नियमों पर अपने सुझाव और टिप्पणी 6 जुलाई तक भेज सकते हैं.More Related News













