Amarnath Cloudburst: अमरनाथ यात्रा में आपदा की आंखों देखी और कभी न भूलने वाली यादें
AajTak
Amarnath Cloudburst: अमरनाथ यात्रा में आये तबाही के मंजर को देखकर हज़ारों यात्री डरे और सहमे हुए हैं. इनमें से बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें मौत छूकर निकल गई और कुछ यात्रियों ने अपनी आंखों के सामने लोगों को मौत के मुंह में जाते हुए देखा. इस पूरी घटना इन लोगों मन पर बहुत गहरा असर डाला है. सैलाब में फंसी ज़िंदगी के बीच ज़िंदा बचने की खुशी क्या होती है ये उन लोगों से पूछिये जो उस सैलाब से जिंदा बचकर वापिस आए हैं. इस वीडियो में सुनें उन अमरनाथ यात्रियों को जिन्होंने आये संकट को झेला और इस भयानक मंजर को करीब से देखा.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











