
Alia Bhatt की तस्वीर पर Neetu Kapoor का Like, फैंस बोले- होने वाली बहू है ध्यान रखना
AajTak
नीतू कपूर अक्सर आलिया भट्ट की इंस्टाग्राम फोटोज पर कमेंट करती हैं. अब आलिया ने रणबीर कपूर द्वारा खींचीं अपनी फोटोज को फ्लॉन्ट किया तो मां नीतू ने भी इन तस्वीरों पर अपना रिएक्शन दिया. नीतू ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में हार्ट और आई हार्ट इमोजी शेयर की. इसपर कुछ यूजर्स ने आलिया का ध्यान रखने की सलाह नीतू को दे दी.
आलिया भट्ट का रिश्ता रणबीर कपूर के परिवार से काफी अच्छा है. आलिया और रणबीर अक्सर कपूर परिवार के साथ लंच करते नजर आते हैं. इतना ही नहीं दोनों रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ पार्टी करते और छुट्टियां मनाते भी कई बार देखे गए हैं. नीतू कपूर, आलिया को काफी पसंद करती हैं. ऐसे में अब नीतू को फैंस ने नसीहत दे डाली है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












