
Alaska Summit: पुतिन बने 'पापा ऑफ जियोपॉलिटिक्स', दुनिया के 'सबसे बड़े डीलमेकर' ट्रंप रह गए खाली हाथ
AajTak
अलास्का समिट के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 'पापा ऑफ जियोपॉलिटिक्स' के रूप में उभरे हैं, जबकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बड़े डीलमेकर की छवि के बावजूद खाली हाथ रह गए. इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में ताकत संतुलन और कूटनीतिक डील करने की क्षमता पर नई बहस छेड़ दी है.
यूक्रेन में युद्ध पर विराम लगवाने के मकसद से "दुनिया के सबसे बड़े डीलमेकर" अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलास्का में मुलाकात की. इस मीटिंग को दो बड़े नेताओं की भिड़ंत के रूप में पेश किया जा रहा है, लेकिन ट्रंप–पुतिन अलास्का समिट एक तरह का "पोल्ट्री-गेस्ट" ही साबित हुआ. दोनों नेता बस इतराते और मुस्कुराते रहे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. पूरी दुनिया रातभर इंतजार करती रही, लेकिन सुबह तक यह कंफर्म हो गया कि युद्धविराम के मोर्चे पर यह मुलाकात में बेनतीजा साबित हुई.
यूक्रेन, जो इस लड़ाई के बीच में फंसी हुई "मुर्गी" की तरह है - उसने राहत की सांस ली कि वह फिलहाल किसी नई मुसीबत में फंसने से बच गया. दुनिया अभी भी अंदाजा लगा रही है कि इस बैठक से कोई असली हल निकलेगा या फिर यह सिर्फ ट्रंप का पब्लिसिटी स्टंट ही साबित होकर रह जाएगा.
यह भी पढ़ें: B-2 Bomber: 16 एटम बम लादने वाला बी-2 बॉम्बर... जिससे ट्रंप ने पुतिन का किया अलास्का में वेलकम
न्यूयॉर्क टाइम्स का मानना है कि दोनों नेताओं की मुलाकात में असली मुद्दे अनसुलझे रहे, लेकिन माहौल जरूर असाधारण था. ट्रंप ने पुतिन का स्वागत रेड कार्पेट बिछाकर किया और तालियां बजाईं. यह वही पुतिन थे जिन पर अमेरिका ने सैंक्शन्स लगाए हैं और जो इंटरनेशनल वॉर क्राइम्स वॉरंट का सामना कर रहे हैं. दोनों नेता हंसे, बातें कीं, और ट्रंप तो पुतिन को अपने बुलेटप्रूफ बीस्ट में बैठकर मीटिंग प्लेस तक आने ले गए.
समिट एक ऐसे मोड़ पर खत्म हुई जिससे कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ, लेकिन ट्रंप ने कहा कि "कुछ मुद्दों पर एग्रीमेंट" हुआ है, कुछ पर नहीं. पुतिन ने बस इतना कहा कि दोनों नेताओं में "एक समझ" बनी है और ट्रंप को "नेक्स्ट टाइम इन मॉस्को" का न्यौता भी दिया. न तो दोनों नेताओं ने विस्तार से कुछ बताया, न ही मीडिया से कोई सवाल लिए. हालांकि, ट्रंप ने वादा किया कि वह नाटो नेताओं और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








