
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 9 जून 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 9 जून, 2025 की खबरें और समाचार: राजा रघुवंशी हत्याकांड में 17 दिन बाद बड़ा खुलासा हुआ है. यूपी के गाजीपुर पुलिस ने सोनम को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि पति की हत्या में कथित तौर पर सोनम शामिल है. सेंट्रल रेलवे का कहना है कि कुछ यात्री CSMT की ओर यात्रा कर रहे थे कि तभी वह ठाणे के मुंबई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर गए. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है.
राजा रघुवंशी हत्याकांड में 17 दिन बाद बड़ा खुलासा हुआ है. सोनम को यूपी के गाजीपुर से पुलिस ने हिरासत में लिया है. सूत्रों के मुताबिक सोनम का पहले से किसी और युवक से अफेयर था और उसी के चलते पति राजा की हत्या की साजिश रची गई. सेंट्रल रेलवे का कहना है कि कुछ यात्री CSMT की ओर यात्रा कर रहे थे कि तभी वह ठाणे के मुंबई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर गए. मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली सोनम रघुवंशी की पति राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या के बाद से तलाश जारी थी. यूपी की गाजीपुर पुलिस ने नंदगंज थाना इलाके में एक ढाबे पर बरामद किया है. इंडियन एयरफोर्स और DRDO मिलकर जल्द ही भारत की नई मिसाइल का परीक्षण करने वाले हैं. इस मिसाइल का नाम गांडीव हैं. वहीं, इजरायली सेना ने गाजा की ओर बढ़ रहे क्लाइमेट एक्टिविस्ट और अन्य 11 मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के जहाज को बीच रास्ते में ही रोककर उसे कब्जे में ले लिया है. ग्रेटा सहित जहाज में सवार सभी लोगों को इजरायली सेना ने डिटेन कर लिया है और उन्हें इजरायल ले जाया गया है. पढ़ें सोमवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
1. बेवफा निकली इंदौर वाली सोनम... शिलांग में हनीमून पर पति की हत्या, 17 दिन बाद घर वालों को खुद फोन पर सुनाई कहानी
राजा रघुवंशी हत्याकांड में 17 दिन बाद बड़ा खुलासा हुआ है. सोनम को यूपी के गाजीपुर से पुलिस ने हिरासत में लिया है. सूत्रों के मुताबिक सोनम का पहले से किसी और युवक से अफेयर था और उसी के चलते पति राजा की हत्या की साजिश रची गई. राजा को प्रेमजाल में फंसाकर शिलांग ले जाया गया, जहां उसे सुनियोजित तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया.
2. मुंबई से लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत
सेंट्रल रेलवे का कहना है कि कुछ यात्री CSMT की ओर यात्रा कर रहे थे कि तभी वह ठाणे के मुंबई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर गए. यात्रियों के गिरने की वजह अत्यधिक भीड़ बताई जा रही है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया. मामले की जांच की जा रही है. इस घटना से स्थानीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं.
3. 'सोनम रात करीब 1 बजे वह दुकान पर आई थी और रोते हुए बोली कि घर पर कॉल करना है', गाजीपुर में ढाबा पर काम करने वाले साहिल की जुबानी

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







