
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 मई 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भारतीय विदेश मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने रविवार को बताया कि सीजफायर को लेकर पाकिस्तान के साथ विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की कोई वार्ता नहीं हुई थी. जम्मू शहर के रेहाड़ी इलाके में शनिवार सुबह एक रिहायशी इलाके पर पाकिस्तानी हमले की खबर सामने आई है.
भारतीय विदेश मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने रविवार को बताया कि सीजफायर को लेकर पाकिस्तान के साथ विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की कोई वार्ता नहीं हुई थी. जम्मू शहर के रेहाड़ी इलाके में शनिवार सुबह एक रिहायशी इलाके पर पाकिस्तानी हमले की खबर सामने आई है. यूपी की राजधानी लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस इंड्यूटियल कॉरिडोर में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रोडक्शन यूनिट का वर्जुअली उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ तनाव कम करने के समझौते पर चर्चा के दौरान अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से कहा कि अगर पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया, तो भारत कड़ी जवाबी कार्रवाई करेगा. भारत-पाकिस्तान सीमा पर हाल के तनाव और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पंजाब में स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया था, जिन्हें अब फिर से खोलने का फैसला लिया गया है. हालांकि अमृतसर और फिरोजपुर में रेड अलर्ट के चलते स्कूल-कॉलेज अभी बंद रहेंगे. पढ़िए रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
सीजफायर पर PAK के साथ विदेश मंत्री और NSA स्तर पर नहीं हुई कोई वार्ता, भारत ने साफ किया रुख
भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ युद्धविराम को लेकर इंटरनेशनल मीडिया में चल रही कुछ खबरों का खंडन किया है और इन्हें झूठा और मनगढ़ंत बताया है. भारतीय विदेश मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने रविवार को बताया कि सीजफायर को लेकर पाकिस्तान के साथ विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की कोई वार्ता नहीं हुई थी. पाकिस्तानी सेना के डीजीएमओ की ओर से बातचीत की पहल की गई थी और इंडियन आर्मी के डीजीएमओ ने उनसे बात की. सीएनएन की एक रिपोर्ट में पहले कहा गया था कि वाशिंगटन द्वारा 'खतरनाक खुफिया जानकारी' प्राप्त करने के बाद, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने युद्धविराम की दिशा में बातचीत को प्रोत्साहित करने के लिए सीधे पीएम मोदी से संपर्क किया.
जम्मू के रिहायशी इलाके में घर की पहली मंजिल पर गिरा मोर्टार शेल, 3 घायल, सामने आया VIDEO
जम्मू शहर के रेहाड़ी इलाके में शनिवार सुबह एक रिहायशी इलाके पर पाकिस्तानी हमले की खबर सामने आई है. यह हमला घर की पहली मंजिल पर मोर्टार शेल गिरने के रूप में हुआ, जिसकी पूरी घटना एक घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.
'ब्रह्मोस की ताकत आपने ऑपरेशन सिंदूर में देखी होगी, नहीं देखी तो किसी पाकिस्तानी से पूछ लेना', गरजे CM योगी

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







