
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 फरवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा कोर्ट में ईवीएम के सत्यापन को लेकर याचिका दायर की गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय AI को लेकर बड़ा ऐलान किया है. ब्रिटिश किसान कीर स्टार्मर सरकार की नई इनहेरिटेंस टैक्स योजना के खिलाफ सैकड़ों ट्रैक्टर और टैंक्स के साथ विरोध कर रहे हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ईवीएम के सत्यापन के संबंध में नीति बनाने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई की. इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने चुनाव आयोग (ECI) से जवाब मांगा है और आदेश दिया है कि फिलहाल EVM से कोई डेटा डिलीट न करें और ना ही कोई डेटा रीलोड करें. AI समिट को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि AI अब जरूरत बन गया है. हमारे पास दुनिया का सबसे बड़ा टैलेंट है. हम पर लोगों के डेटा को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है. मशीनों की ताकत बढ़ने से कुछ लोग चिंतित हैं, लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है. पढ़ें आज शाम की पांच बड़ी खबरें.
'EVM का डेटा मिटाएं नहीं...', चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा कोर्ट में ईवीएम के सत्यापन को लेकर याचिका दायर की गई थी. इस पर मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने सुनवाई की. याचिका में चुनाव आयोग को ईवीएम की मेमोरी/माइक्रोकंट्रोलर की जांच और सत्यापन के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है.
घूसकांड पर मचा था बवाल... अब US में अडानी पर नो-एक्शन, ट्रंप ने कानून ही कर दिया खत्म!
फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेज एक्ट करीब 50 साल पूराना है. इस एक्ट के खत्म होने से भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को भी बड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि उनके खिलाफ इसी के तहत कार्रवाई की जा रही थी.
कुशीनगर की मदनी मस्जिद पर क्यों चला बुलडोजर? प्रशासन ने बताई वजह, सपा ने उठाए सवाल

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












