
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 01 मार्च 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को कई बड़ी घोषणाएं कीं. इसके मुताबिक दिल्ली सरकार 31 मार्च के बाद शहर भर के पेट्रोल पंप और सीएनसी स्टेशनों पर 15 साल से ज़्यादा पुराने वाहनों को ईंधन देना बंद कर देगी. वहीं, पश्चिम बंगाल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एसोसिएशन (WBCUPA) की बैठक के दौरान जादवपुर विश्वविद्यालय में तनावपूर्ण टकराव की स्थिति पैदा हो गई. कारण, वामपंथी छात्र संगठनों ने छात्र संघ के चुनाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को कई बड़ी घोषणाएं कीं. इसके मुताबिक दिल्ली सरकार 31 मार्च के बाद शहर भर के पेट्रोल पंप और सीएनसी स्टेशनों पर 15 साल से ज़्यादा पुराने वाहनों को ईंधन देना बंद कर देगी. वहीं, पश्चिम बंगाल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एसोसिएशन (WBCUPA) की बैठक के दौरान जादवपुर विश्वविद्यालय में तनावपूर्ण टकराव की स्थिति पैदा हो गई. कारण, वामपंथी छात्र संगठनों ने छात्र संघ के चुनाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. उधर, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व जेएनयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष शेहला रशीद के खिलाफ देशद्रोह मामले में दर्ज केस वापस लेने की अनुमति दे दी है. पढ़िए शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
दिल्ली सरकार के बड़े फैसले, इतने साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, हाई राइज बिल्डिंग्स को लगानी होंगी एंटी स्मॉग गन
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को कई बड़ी घोषणाएं कीं. इसके मुताबिक दिल्ली सरकार 31 मार्च के बाद शहर भर के पेट्रोल पंप और सीएनसी स्टेशनों पर 15 साल से ज़्यादा पुराने वाहनों को ईंधन देना बंद कर देगी. राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के उपायों पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सिरसा ने कहा कि सरकार वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और प्रदूषण को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है.
जादवपुर यूनिवर्सिटी में बवाल, छात्रों ने बंगाल के शिक्षा मंत्री की गाड़ी तोड़ी, दो घंटे तक बनाए रखा बंधक पश्चिम बंगाल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एसोसिएशन (WBCUPA) की बैठक के दौरान जादवपुर विश्वविद्यालय में तनावपूर्ण टकराव की स्थिति पैदा हो गई. कारण, वामपंथी छात्र संगठनों ने छात्र संघ के चुनाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. यहां शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के पहुंचने से पहले ही प्रदर्शन शुरू हो गया था. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की.
शेहला रशीद को बड़ी राहत, अदालत ने देशद्रोह मामले में दर्ज केस वापस लेने की इजाजत दी दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व जेएनयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष शेहला रशीद के खिलाफ देशद्रोह मामले में दर्ज केस वापस लेने की अनुमति दे दी है. ये मामला शेहला राशिद के सेना को लेकर किए गए ट्वीट्स से जुड़ा था.
Sambhal Violence: न्यायिक जांच समिति ने दर्ज किए चश्मदीदों के बयान, पूछे गए ये सवाल उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा की जांच कर रही तीन सदस्यीय न्यायिक समिति ने शनिवार को चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं. इस मामले में हिंदू पक्ष के वकील गोपाल शर्मा भी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पैनल के सामने पेश हुए. उन्होंने कहा कि आयोग ने उनसे चश्मदीद के तौर पर घटना के संबंध में लिखित हलफनामा मांगा था.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











