
92.97 नंबर की कार, 10 करोड़ रुपये... गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम को CM मरियम नवाज ने क्या-क्या गिफ्ट दिए?
AajTak
पाकिस्तान के पंजाब की सीएम मरियम हेलीकॉप्टर से मियां चन्नू पहुंचीं और अरशद से उनके घर पर मिलीं, जहां भाला फेंक स्टार और उनके परिवार ने उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने अरशद और उनकी मां रजिया परवीन को बधाई दी और उनके साथ लंबी बातचीत भी की. उन्होंने नदीम के कोच की भी सराहना की और उन्हें 50 लाख रुपये का चेक सौंपा.
पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से पाकिस्तान के अरशद नदीम लगातार सुर्खियों में हैं. उन्होंने इतिहास रचते हुए ना केवल 40 वर्षों में पाकिस्तान के लिए पहला व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता, बल्कि अपने 92.97 मीटर के शानदार थ्रो के साथ ओलंपिक में रिकॉर्ड भी बना दिया. इसके बाद से उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और उन्हें तरह-तरह के गिफ्ट्स मिल रहे हैं. इस कड़ी में पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी मंगलवार को अरशद नदीम से मिलने उनके गृहनगर मियां चन्नू पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद को 10 करोड़ रुपये का चेक दिया.
सीएम मरियम हेलीकॉप्टर से मियां चन्नू पहुंचीं और अरशद से उनके घर पर मिलीं, जहां भाला फेंक स्टार और उनके परिवार ने उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने अरशद और उनकी मां रजिया परवीन को बधाई दी और उनके साथ लंबी बातचीत भी की. प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मरियम ने एथलीट के विजयी थ्रो के उपलक्ष्य में अरशद को 10 करोड़ रुपये का चेक सौंपा, जिसकी घोषणा उन्होंने पहले ही कर दी थी. साथ ही एक होंडा सिविक कार भी सौंपी, जिसका स्पेशल रजिस्ट्रेशन कराया गया है और इस कार का नंबर है- PAK-92.97. यह नंबर अरशद के रिकॉर्ड बनाने वाले थ्रो से मैच करते हुए रजिस्टर्ड किया गया है.
कोच को भी दिया 50 लाख का चेक
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अरशद के कोच सलमान इकबाल बट को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा और अरशद को दी गई ट्रेनिंग के लिए उनकी सराहना की. प्रेस विज्ञप्ति में मरियम के हवाले से कहा गया, "अरशद नदीम ने देश को अभूतपूर्व खुशी दी है."
मरियम ने एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं और पोस्ट में कहा, "माता-पिता की प्रार्थनाएं किसी व्यक्ति को ऊंचाइयों पर ले जाती हैं!" मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा, "बहुत बढ़िया अरशद नदीम," उन्होंने अरशद को पदक पहनाते हुए अपनी तस्वीरें साझा कीं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







