
862 करोड़ में बनकर तैयार हुआ नया संसद भवन, जानिए इसके आर्किटेक्ट बिमल पटेल के बारे में
AajTak
862 करोड़ रुपये की लागत से नया संसद भवन तैयार हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को इसका उद्घाटन करेंगे. तिकोने आकार में बना संसद भवन 64,500 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला है. जानते हैं संसद भवन के आर्किटेक्ट बिमल पटेल के बारे में.
नया संसद भवन बनकर तैयार हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को इसका उद्घाटन करेंगे. लोकसभा सचिवालय ने बताया है कि नया संसद भवन रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ है. पीएम मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को इसकी आधारशिला रखी थी.
कांग्रेस ने नए संसद भवन को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और इसे 'पर्सनल वैनिटी प्रोजेक्ट' बताया.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी नए संसद भवन की फोटो ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा, 'संसद भवन के एकमात्र आर्किटेक्ट, डिजाइनर और वर्कर 28 मई को इसका उद्घाटन करेंगे.'
The sole architect, designer and worker for the new Parliament building, which he will inaugurate on May 28th. The picture tells it all—personal vanity project. pic.twitter.com/6eRtP9Vbhq
नए संसद भवन का कंस्ट्रक्शन टाटा प्रोजेक्ट ने किया है. लेकिन इस बिल्डिंग को डिजाइन किया है आर्किटेक्ट बिमल पटेल ने. बिमल पटेल गुजरात के अहमदाबाद शहर से आते हैं. वो इससे पहले भी कई मशहूर इमारतों को डिजाइन कर चुके हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










