
8 हजार बच्चे, 6200 महिलाएं...गाजा पट्टी में मरने वालों की तादाद 20 हजार के पार, जंग के 75 दिन पूरे
AajTak
इजरायल और हमास में जारी जंग को 75 दिन से ज्यादा हो गए हैं. इस बीच हमास ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि इजरायली हमले में अब तक 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं.
इजरायल और हमास में नए युद्धविराम की तमाम कोशिशें की जा रही हैं. इस बीच हमास द्वारा संचालित सरकारी मीडिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि 7 अक्टूबर से गाजा पट्टी में जारी इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 20,000 तक पहुंच गई है.
हमास ने जारी किए आंकड़े
बयान में कहा गया है कि मृतकों में 8,000 से अधिक बच्चे और 6,200 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 52,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 6,700 अन्य लापता हैं. इस बयान में कहा गया है कि इजरायली हमलों में कुल 310 चिकित्सा कर्मी, 35 नागरिक सुरक्षा कर्मी और 97 पत्रकार मारे गए हैं. इस बीच, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वेस्ट बैंक के हेब्रोन और बेथलहम शहरों में इजरायली सैनिकों के साथ झड़प में दो फिलिस्तीनी मारे गए हैं.
यह भी पढ़े: टेडी बियर में स्नाइपर गन और बम छिपाकर हमले कर रहा हमास, इजरायल ने किया बेनकाब
इजरायली आंकड़ों के अनुसार, 7 अक्टूबर को दक्षिणी इज़रायल पर अचानक हमास के हमले का बदला लेने के लिए इज़रायल गाजा में बड़े पैमाने पर हमला कर रहा है. हमास द्वारा किए गए इस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक लोगों को हमास ने बंधक बना लिया गया था.
इजरायल ने तेज किया एक्शन

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








