
7th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों को इस महीने मिलेगा मोटा पैसा, 14 लाख लोगों को होगा सीधा लाभ
AajTak
रेलवे बोर्ड के उप निदेशक की ओर से भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि अब रेलवे के कर्मचारियों को 01 जनवरी 2022 से मूल वेतन के 31 फीसदी के बजाय 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाए.
भारतीय रेलवे (Indian Railway) के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जल्दी ही मोटी सैलरी मिलने वाली है. केंद्र सरकार सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ते को 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी कर चुकी है. यह बदलाव जनवरी 2022 से प्रभावी माना जाएगा. इसे अमल में लाते हुए रेल मंत्रालय (Rail Ministry) ने अपने सभी जोन को कहा है कि वे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़े महंगाई भत्ते (DA) का भुगतान करें. साथ ही जनवरी, फरवरी और मार्च के एरियर का भी भुगतान करने को कहा गया है.
इन 14 लाख लोगों को होगा सीधा लाभ
रेल मंत्रालय के इस फैसले से इंडियन रेलवे के 14 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ होने वाला है. उन्हें अब जब अप्रैल की सैलरी मिलेगी तो इसके साथ ही उन्हें अब 34 फीसदी के हिसाब से मंहगाई भत्ता मिलेगा. इतना ही नहीं बल्कि अप्रैल की सैलरी के साथ जनवरी से मार्च तक का एरियर भी इन 14 लाख लोगों को मिलने वाला है. इस संबंध में रेलवे बोर्ड (Railway Board) के उप निदेशक (सातवां वेतन आयोग) जय कुमार जी (Jaya Kumar G) ने मंगलवार को सभी जोन व उत्पादन इकाइयों को पत्र जारी किया.
रेलवे बोर्ड के उप निदेशक ने पत्र में दिए निर्देश
रेलवे बोर्ड के उप निदेशक की ओर से भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि अब रेलवे के कर्मचारियों को 01 जनवरी 2022 से मूल वेतन के 31 फीसदी के बजाय 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाए. पत्र में कहा गया है कि रिवाइज्ड सैलरी स्ट्रक्चर में मूल वेतन का मतलब पे मीट्रिक्स में निर्धारित 'प्राप्त वेतन' से है. उप निदेशक ने पत्र में ये भी कहा कि महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान मार्च 2022 की सैलरी डिस्बर्स होने से पहले नहीं किया जा सकता है.
इस तारीख को होगा डीए एरियर का भुगतान

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










