
700 किराया, 3 घंटे का सफर... कटरा पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन बनी टूरिस्ट डेस्टिनेशन
AajTak
कश्मीर घाटी बर्फबारी के मौसम में देश के दूसरे हिस्सों से कट जाती है और इससे नेशनल हाईवे-44 बंद होने से कश्मीर घाटी तक जाने का रास्ता भी बंद हो जाता है. लेकिन कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के ऑपरेशन से अब बर्फबारी के सीजन में भी कश्मीर का सफर आसान और रोमांचक होगा.
'कटरा से श्रीनगर जाने के लिए फ्लाइट से भी 3 घंटे लगते थे, अब वंदे भारत ट्रेन से यह सफर सस्ता और आसान हो गया है. कटरा-श्रीनगर वंदे भारत जम्मू कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने की अहम पहल है... इससे टूरिज्म बहुत ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि ट्रेन से सफर करने वाले अब वंदे भारत के जरिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक का रास्ता आसानी से तय कर सकते हैं.' श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत का इंतजार कर रहे मुसाफिर महेश कुमार ने कुछ इस तरह अपनी खुशी का इजहार किया.
कटरा-श्रीनगर का सफर आसान
जम्मू कश्मीर में चिनाब रेलवे ब्रिज चालू होने के बाद वंदे भारत ट्रेन के जरिए कटरा से श्रीनगर का सफर सिर्फ 3 घंटे में पूरा किया जा सकता है और इस सफर के लिए ट्रेन का किराया 700 रुपये है. जम्मू कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन शनिवार सुबह 8:10 बजे कटरा स्टेशन से रवाना हुई. इसके बाद कटरा-श्रीनगर वंदे भारत सुबह 10:05 बजे बनिहाल स्टेशन पहुंची और तीन घंटे के सफर तय करने के बाद 11:02 बजे श्रीनगर स्टेशन पर पहुंच गई.
इस दौरान ट्रेन में यात्रा करने वाले मुसाफिर काफी उत्साहित नजर आए क्योंकि ट्रेन के जरिए कश्मीर की खूबसूरत वादियों को निहारने की खुशी अलग थी. कुछ मुसाफिर ट्रेन में सफर करने के दौरान जश्न मनाते दिखे तो कुछ लोगों ने जोश में 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए. इस सफर का सबसे रोमांचक पल वह था, जब ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज के ऊपर से गुजरी. यह सफर भले ही करीब एक किलोमीटर और चंद मिनटों का रहा हो, लेकिन मुसाफिरों के लिए एक अलग एहसास था.
ट्रेन में सफर के दौरान एक कपल ने अपने बच्चे का जन्मदिन मनाया और केक तब काटा, जब ट्रेन चिनाब ब्रिज के ऊपर से गुजर रही थी. वंदे भारत ट्रेन माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ कश्मीर की वादियों का दीदार करने वाले पर्यटकों के लिए एक नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गई है.
10 घंटे का सफर अब 3 घंटे में

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







