
60 लाख देकर की मदद तो शख्स को दिल दे बैठी 3 बच्चों की मां!
AajTak
वीडियो में महिला ने बताया कि पिछले महीने ऑनलाइन उसकी मुलाकात एक शख्स से हुई थी. जल्द ही वह उसके साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में आ गई. महिला ने कहा कि जब मेरी जिंदगी में मुसीबत आई थी, तब उस शख्स ने मेरी आर्थिक रूप से मदद की थी. उसने मुझे करीब 63 लाख रुपये दिए थे.
तीन बच्चों की मां को ऑनलाइन मिले एक व्यक्ति से प्यार हो गया. 32 साल की यह महिला अब सुर्खियों में है. खुद उसने अपनी कहानी चीनी सोशल मीडिया पर शेयर की है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक, महिला चीन के Hunan प्रांत की रहने वाली है. हाल ही में वह और उसके तीन बच्चे, एक ऐसे व्यक्ति के साथ रहने लगे, जिससे वो एक महीने पहले ही ऑनलाइन मिली थी. अब महिला ने एक वीडियो शेयर किया है.
इस वीडियो में वह और उसका प्रेमी, सामान्य दैनिक गतिविधियों जैसे- मार्केट में खरीदारी करते, टहलते-घूमते और अपने तीन बच्चों के साथ खेलते-कूदते दिखाई दे रहे हैं. उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है.
शख्स ने पैसे देकर महिला की मदद की थी
वीडियो में महिला ने बताया कि पिछले महीने ऑनलाइन उसकी मुलाकात दक्षिणी चीन के फ़ुज़ियान प्रांत के एक शख्स से हुई थी. जल्द ही वह उसके साथ रोमांटिक रिश्ते में आ गई. महिला ने कहा कि जब मेरी जिंदगी में मुसीबत आई थी, तब उस शख्स ने मेरी आर्थिक रूप से मदद की थी. उसने मुझे 200,000 युआन (करीब 63 लाख रुपये) दिए थे. इसके चलते उसकी लाइफ फिर से ट्रैक पर आई.
महिला ने आगे कहा कि मैंने उस आदमी के साथ रहने का फैसला किया है, जिसने मेरे बच्चों को अपनाने का वादा किया है. वह मेरे और तीन बच्चों के साथ हंसी-खुशी रह रहा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








