
6 बंधकों की मौत के बावजूद PM नेतन्याहू अड़े, अमेरिका-ब्रिटेन भी हुए खफा
AajTak
शनिवार को इजरायली सेना ने गाजा की एक सुरंग से 6 बंधकों के शव बरामद किए जिसके बाद से ही इजरायल में नेतन्याहू सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार हमास से समझौता कर बाकी बंधकों को वापस लाए. अंतरराष्ट्रीय दबाव भी बढ़ रहा है बावजूद इसके, नेतन्याहू अपनी जिद नहीं छोड़ रहे हैं.
इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. शनिवार को हमास ने इजरायल के 6 बंधकों को मार दिया और इजरायली सैनिकों ने उनके शव गाजा की एक सुरंग से बरामद किए. 6 बंधकों की हत्या की खबर आते ही इजरायल में लाखों की संख्या में लोग नेतन्याहू के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और बंधकों की रिहाई के लिए हमास से समझौते की मांग कर रहे हैं. घरेलू दबाव के साथ-साथ नेतन्याहू पर अमेरिका का प्रेशर भी बढ़ रहा है. बावजूद इसके नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ युद्ध से पीछे हटने से इनकार कर दिया है और कहा है कि वो दबाव में हथियार नहीं डालेंगे.
इजरायली सेना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उन्होंने दक्षिणी गाजा में राफा क्षेत्र की एक जमीनी सुरंग से 6 बंधकों के शव बरामद किए हैं. ये सभी लोग 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले के दौरान बंधक बनाए गए थे. इजरायली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि बंधकों तक हमारे पहुंचने से ठीक पहले हमास ने उन्हें मार दिया.
नेतन्याहू ने सोमवार को बंधकों को न बचा पाने के लिए माफी मांगी. उन्होंने कहा कि बंधकों का कत्ल करने वाले लोग कोई समझौता करना ही नहीं चाहते. हमास ने जो किया है, उसके लिए उसे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.
नेतन्याहू के आलोचकों का कहना है कि वो अपनी राजनीतिक साख बचाए रखने के लिए हमास के साथ कोई समझौता नहीं कर रहे जिससे बंधक मारे जा रहे हैं.
बंधकों के शव मिलने के बाद अमेरिका जहां युद्धविराम की बात कर रहा है, वहीं, ब्रिटेन ने इजरायल को दिए जाने वाले कुछ हथियारों का निर्यात लाइसेंस निलंबित कर दिया है जिसमें लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर्स और ड्रोन पार्ट्स शामिल हैं.
बुधवार को भी जारी हैं प्रदर्शन

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






