
6 दावेदार... MP में किसका 'राज'? शिवराज से मिले खट्टर, प्रह्लाद पटेल के आवास की बढ़ी सुरक्षा, भोपाल में हलचल
AajTak
मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले भोपाल में हलचल बढ़ गई है. सीएम शिवराज से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल और वीडी शर्मा तक के नाम मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हैं. इन सबके बीच पर्यवेक्षकों ने सीएम शिवराज से मुलाकात की है तो वहीं नरेंद्र सिंह तोमर के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.
मध्य प्रदेश के लिए आज का दिन खास है. सबकी नजरें भोपाल पर हैं जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होनी है. बीजेपी विधायक दल की बैठक के लिए मंच सज चुका है, पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, आशा लाकड़ा और के लक्ष्मण भी भोपाल पहुंच चुके हैं. मध्य प्रदेश में शिव का ही राज होगा या सूबे को नया मुख्यमंत्री मिलेगा? कुछ घंटों में इसे लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी लेकिन उससे पहले हलचल बढ़ गई है.
मुख्यमंत्री की रेस में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल और वीडी शर्मा के नाम नए मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हैं. तमाम सवालों और कयासों के बीच भोपाल में हलचल बढ़ गई है. विधायक दल की बैठक के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ही सभी पर्यवेक्षक भोपाल के बीजेपी कार्यालय पहुंच गए हैं.
अटकलों का दौर भी तेज हो गया है. भोपाल पहुंचते ही मनोहरलाल खट्टर और अन्य पर्यवेक्षक सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सीएम शिवराज से मुलाकात की. खट्टर और शिवराज, दोनों ही नेताओं के चेहरे पर मुस्कान थी जिसके मीन-मेख निकाले जा रहे हैं.
प्रह्लाद पटेल के आवास की सुरक्षा बढ़ी
सीएम शिवराज और खट्टर की मुस्कराती तस्वीरों पर चर्चा के बीच केंद्रीय मंत्री रहते विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए प्रह्लाद पटेल के आवास पर भी हलचल बढ़ गई है. प्रह्लाद पटेल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हलचल अन्य दावेदारों की दावेदारी को लेकर भी है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी सीएम की रेस में शामिल माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली दरबार से होगा 'मामा' का फैसला, शिवराज को कमान या नए चेहरे पर दांव, ऐलान आज

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












