
5 साल छोटा प्रेमी निकला राजा के मर्डर का मास्टरमाइंड: सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में नौकर था राज कुशवाह, वहीं शुरू हुई थी लव स्टोरी
AajTak
सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की सुपारी दी थी. सोनम का राज कुशवाह के साथ शादी से पहले प्रेम संबंध था और वही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है.
मेघालय में इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने पुष्टि की कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की सुपारी दी थी. सोनम का राज कुशवाह के साथ शादी से पहले प्रेम संबंध था और वही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है.
मामले की जांच में सामने आया कि सोनम के पिता की इंदौर में एक छोटी प्लाईवुड फैक्ट्री है, जहां राज कुशवाह काम करता था. सोनम अक्सर फैक्ट्री के दफ्तर में आती थी और यहीं दोनों के बीच प्रेम हुआ. राज कुशवाह सोनम से 5 साल छोटा है. पुलिस के अनुसार, इस प्रेम प्रसंग के चलते सोनम ने राज के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची.
बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी बीती 11 मई को धूमधाम से हुई थी. शादी के नौ दिन बाद, 20 मई को यह जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ. 22 मई को वे किराए के स्कूटर से मावलखियाट गांव पहुंचे और 3000 से अधिक सीढ़ियां उतरकर नोंग्रियाट गांव में 'लिविंग रूट्स' पुल देखने गए.
कपल ने नोंग्रियाट के शिपारा होमस्टे में रात बिताई और 23 मई की सुबह चेकआउट किया. इसके बाद दोनों लापता हो गए. 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग-सोहरा मार्ग पर सोहरारिम में एक कैफे के बाहर लावारिस हालत में मिला. 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. आज, 9 जून को सोनम गाजीपुर में मिली.
शिलांग पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेने गाजीपुर पहुंच रही है. पुलिस अब इस हत्याकांड की साजिश और अन्य संदिग्धों की भूमिका की गहन जांच कर रही है. इस मामले में चौथे आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सोनम को गाजीपुर से हिरासत में लिया गया और तीन अन्य आरोपी इंदौर से पकड़े जा चुके हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







