
49 साल के PAK सांसद आमिर लियाकत की मौत कैसे हुई? नौकरों ने बताया- कमरे के अंदर से आई थी चीखने की आवाजें
AajTak
पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत अपनी तीसरी बीवी दानिया शाह से तलाक को लेकर चर्चा में थे. दानिया शाह ने उन पर मारपीट, ड्रग्स लेने और जबरन कैद कर रखने जैसे गंभीर आरोप लगाकर तलाक मांगा था. लियाकत की कुछ आपत्तिजनक तसवीरें भी सोशल मीडिया पर लीक हुई थीं.
Aamir Liaquat Death: पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत हुसैन का गुरुवार को 49 साल की उम्र में कराची में निधन हो गया. वह अपने घर पर बेहोशी की हालत में पाए गए थे.
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है. वह हाल ही में अपनी तीसरी बीवी दानिया शाह से तलाक को लेकर चर्चा में आए थे. उनकी कई आपत्तिजनक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लीक हुई थीं.
नेशनल स्पीकर परवेज अशरफ ने सदन में उनकी मौत की पुष्टि की. इसके बाद संसद की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
सूत्रों का कहना है कि लियाकत के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. जब हाउस स्टाफ ने कई बार उनका दरवाजा खटखटाया तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला.
उनके घर पर काम करने वाले लोगों का कहना है कि आमिर लियाकत की बीती रात से ही तबीयत ठीक नहीं थी. उन्हें छाती में दर्द हो रहा था.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








