
4600 लोगों का बसेरा चार मिनट में खाक... बांस या सस्ता चाइनीज नेट? हॉन्ग कॉन्ग में 65 मौतों का कौन जिम्मेदार
AajTak
हॉन्गकॉन्ग के उत्तरी ताई पो जिले में बुधवार को 35 मंजिला रिहायशी कॉम्प्लेक्स की इमारतों में आग लगी थी. ये टावर बांस की मचान से ढके हुए थे. हॉन्ग कॉन्ग में निर्माण और मरम्मत कार्यों में बांस की मचान का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है.
हॉन्गकॉन्ग में 26 नवंबर को अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगी. इस आग में अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. लापता लोगों की संख्या भी 300 के आसपास बताई जा रही है. इसे शहर के इतिहास के सबसे भीषण अग्निकांड में से एक बताया जा रहा है.
यह घटना हॉन्ग कॉन्ग के ताई पो जिले में वांग फुक कोर्ट अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में हुई, जहां रेनोवेशन के दौरान आग लग गई. सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त नहीं होने की वजह से आग तेजी से फैली, जिसने कई इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया.
हॉन्ग कॉन्ग के ताई पोल जिले का यह कॉम्प्लेक्स 1983 में बना था. यह ताई पो का सबसे ऊंचा रिहायशी इलाका है. जहां कई आठ गगनचुंबी इमारतें हैं और लगभग 2,000 फ्लैट्स हैं. यह ताई पो का सबसे ऊंचा रिहायशी इलाका है, जहां 2021 की जनगणना के अनुसार 4,643 लोग रहते थे.
आग इतनी तेजी से कैसे फैली?
यह आग मुख्य रूप से वांग चेओंग हाउस से शुरू हुई और 4 से 7 ब्लॉक्स तक फैल गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉम्प्लेक्स की बाहरी दीवारों की मरम्मत चल रही थी. मरम्मत का यह काम कई महीनों से चल रहा था. इस वजह से सभी इमारतों पर बांस की स्कैफोल्डिंग लगी थी. हालांकि, सरकार ने मार्च 2025 से बांस स्कैफोल्डिंग पर प्रतिबंध लगाया था क्योंकि यह पूरी तरह से ज्वलनशील होता है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








