
'4 दिनों के संघर्ष में भारत रहा हावी, PAK को भारी नुकसान...' न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में सबूत के साथ खुलासा
AajTak
अमेरिका के अंग्रेजी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक खबर में सैटेलाइट से प्राप्त तस्वीरों के हवाले से कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि चार दिनों तक चले हालिया सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाने में भारत को ‘स्पष्ट बढ़त’ हासिल थी.
हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए चार दिवसीय सैन्य संघर्ष में भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और एयरबेस को निशाना बनाने में "साफ बढ़त" हासिल की. यह दावा प्रतिष्ठित अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में किया गया है, जो हाई-रिज़ॉल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर तैयार की गई है.
रिपोर्ट के अनुसार,भारत के हमले काफी प्रभावी और बेहतर लक्षित थे. भारत द्वारा किए गए हमलों से पाकिस्तान की सैन्य सुविधाओं को “स्पष्ट नुकसान” पहुंचा है. दोनों देशों के बीच यह संघर्ष बीते पचास वर्षों में सबसे बड़ा था, जिसमें ड्रोन और मिसाइलों का व्यापक रूप से इस्तेमाल हुआ. इसमें कहा गया है कि से प्राप्त तस्वीरों से संकेत मिलता है कि हमले व्यापक थे, लेकिन नुकसान दावे के मुकाबले कहीं ज्यादा सीमित था
भारत रहा हावी- रिपोर्ट
न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है कि सैटेलाइट तस्वीरों से साफ़ पता चलता है कि भले ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर नुकसान पहुंचाने का दावा किया, लेकिन असली और प्रमुख नुकसान भारत द्वारा पाकिस्तान को ही पहुंचाया गया है.
यह भी पढ़ें: भारत ने 23 मिनट तक जाम रखा था पाक का एयर डिफेंस सिस्टम, चीनी तकनीक ध्वस्त कर 'ऑपरेशन सिंदूर' किया पूरा
रिपोर्ट में कहा गया है कि आधुनिक युद्ध प्रणाली और सटीक हथियारों के इस युग में दोनों देशों ने अपने हमलों को रणनीतिक रूप से अंजाम दिया, लेकिन भारत ने खासतौर पर पाकिस्तान की वायुसेना की क्षमताओं और एयरफील्ड्स को निशाना बनाया.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












