
31 साल छोटी लड़की से तीसरी शादी-तलाक, बुशरा बीबी पर कॉमेंट, बेडरूम वीडियो... चर्चा में रहे आमिर लियाकत
AajTak
Aamir Liaquat death: आमिर लियाकत पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में चर्चा में रहते थे. उनके मीम यहां काफी शेयर होते थे. उनकी पर्सनक लाइफ भी विवादों में रही.
Aamir Liaquat death: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य और मशहूर टीवी होस्ट आमिर लियाकत का निधन हो गया है. पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी उनके चर्चे जमकर होते थे. इसकी वजह उनकी पर्सनल लाइफ की उथल-पुथल और उनके वायरल मीम थे. आह, आहाहा, वाह वाह वाह वाह वाला वायरल मीम में जो शख्स दिखता था वह आमिर लियाकत ही थे. इसके अलावा उनकी तीन शादियां, तीन तलाक भी चर्चा में रहे. इमरान खान की पत्नी पर की गई उनकी टिप्पणी भी चर्चा में रही थी.
पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत की आज कराची में मौत हो गई. वे कराची स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए. आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई. बता दें कि तीसरी पत्नी से तलाक के बाद आज ही वह पाकिस्तान छोड़ने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया.
आमिर लियाकत ने की थी तीन शादी
आमिर लियाकत ने तीन शादियां की थीं. दूसरी पत्नी तौबा अनवर से उन्होंने 2018 में शादी की थी. यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों के बीच फरवरी में तलाक हो गया. इस तलाक के 24 घंटे के अंदर ही फरवरी 2022 में उन्होंने तीसरी शादी कर ली थी. आमिर ने महज 18 साल की सैयदा दानिया शाह से निकाह किया था. लेकिन यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल सकी.
यह भी पढ़ें - Amir Liaqat Hussain Dead: पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत की मौत
तीसरी पत्नी ने कहा था- शैतान से भी बदतर है आमिर लियाकत

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








