
3 लाख से ज्यादा कर्मचारी, 10 देशों से बड़ी GDP, 120 अरब डॉलर का बजट... कितना पावरफुल होता है न्यूयॉर्क का मेयर?
AajTak
जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर चुने गए हैं. 50.4% वोटों के साथ जीतने वाले ममदानी अब दुनिया के सबसे बड़े शहरों में से एक के मुख्य प्रशासक बन गए हैं, जहां 3 लाख से अधिक कर्मचारी, 120 अरब डॉलर का बजट और 1.3 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी वाला सिस्टम उनके नियंत्रण में होगा.
जोहरान ममदानी मंगलवार रात न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर के रूप में चुने गए. डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ममदानी को 50.4% वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी और पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो, जिन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, को 41.6% वोट मिले. वहीं रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा को 7.1% वोट हासिल हुए.
अब ममदानी दुनिया के सबसे बड़े और जटिल शहरों में से एक- न्यूयॉर्क- के मुख्य प्रशासक बन गए हैं. यह पद लगभग 8.5 मिलियन (85 लाख) लोगों के दैनिक जीवन और आजीविका को प्रभावित करने वाले एक विशाल प्रशासनिक तंत्र की जिम्मेदारी संभालता है.
कितना शक्तिशाली होता है न्यूयॉर्क का मेयर?
सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, राजनीतिक विश्लेषक और माउंट सेंट विंसेंट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जे.सी. पोलांको बताते हैं, 'न्यूयॉर्क सिटी का मेयर बेहद शक्तिशाली पद है. वह 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों, 120 अरब डॉलर से अधिक के बजट और 1.3 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी वाले सिस्टम को संभालता है, जो 10 देशों से ज्यादा है.
न्यूयॉर्क करीब 10 लाख बच्चे पब्लिक स्कूलों में पढ़ते हैं, 30 हजार पुलिसकर्मी हैं और किसी भी समय शहर में 1 करोड़ लोग मौजूद रहते हैं. यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.' उन्होंने आगे कहा, 'जनवरी से जब नया मेयर पद संभालेगा, वह एक इंटरनेशनल सुपरस्टार बन जाएगा.'
टैक्स और बजट पर मेयर की भूमिका

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









