
3 बीघा जमीन के लिए 3 कत्ल और 'गब्बर सिंह' कनेक्शन... लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस की Inside Story
AajTak
Lucknow Triple Murder: लखनऊ में जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है. मोहम्मद नगर इलाके में ये जमीन विवाद लंबे समय से चल रहा था. उसी को लेकर कल आरोपी दूसरे पक्ष के घर पहुंचे. पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई. इसके बाद आरोपियों ने गोली बरसाना शुरू कर दिया.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का मलिहाबाद पूरी दुनिया में आम की वैरायटी और स्वाद के लिए मशहूर है. यहां बड़े पैमाने पर सैकड़ों किस्म की आम की प्रजाति पाई जाती है. यहां की मलिहाबादी दशहरी विश्व प्रसिद्ध है. लेकिन शुक्रवार को मलिहाबादी गोलियों से गूंज दहल उठा. यहां एक के बाद एक तीन लोगों की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. 70 साल के एक बुजुर्ग बदमाश ने अपने ही रिश्तेदारों को मौत के घाट उतार दिया. वजह सिर्फ तीन बीघे जमीन है, जिस पर कब्जे की लड़ाई ने अपनों का ही खून बहा दिया. इस हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें हत्यारोपी बेखौफ होकर अपनी रायफल से फायरिंग करता हुआ दिख रहा है. पुलिस वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है.
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि मुख्य आरोपी लल्लन खान उर्फ गब्बर खान जो कि एक हिस्ट्रीशीटर है, पहली गोली चलाता है. इसके बाद एक शख्स जमीन पर गिर पड़ता है. इसके तुरंत बाद लल्लन का बेटा सिराज अपने बाप के हाथ से टेलीस्कोपिक गन खुद थाम लेता है. घर के दरवाजे पर जाकर दूसरी गोली चलाता है. इसके बाद भी वो नहीं रुकता है. रायफल को फिर से लोड करता है. एक और फायर करता है. तीसरी गोली से अपना तीसरा शिकार करता है. इस तरह दोनों बाप बेटे मौके पर तीन लाशें बिछा देकर अपनी थार गाडी को लेकर तेजी से फरार हो जाते हैं. फायरिंग से पहले लल्लन और उसके भाई के बीच बहस होती है, लेकिन थोडी गर्मागर्मी के बाद खूनी हत्याकांड को अंजाम दे दिया जाता है.
हिस्ट्रीशीटर है 70 साल का हत्यारोपी, रह चुका है छंटा हुआ बदमाश
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी लल्लन खान है. उसकी उम्र 70 साल है. उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक केस दर्ज है. वो अपने दौर का छंटा हुआ बदमाश रहा है. 80 के दशक में उसकी तूती बोलती थी. वो घोड़े से चलता था और खुद को गब्बर सिंह कहलाता था. साल 1985 में उसके घर कई हथियार बरामद हुए थे. बरामद असलहों को एक दरी पर रखकर उसके साथ एक फोटो खींची गई थी.
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इतने मुकदमे होने के बावजूद लल्लन का लाइसेंस कैसे बना और रिन्यू कैसे हो रहा था. इतना ही नहीं लल्लन खा के दो बेटे पोलैंड में रहते हैं. उसका भी पासपोर्ट बना हुआ है. वो किन परिस्थितियों में बना है. लखनऊ पुलिस की टीम इस बात की भी जांच कर रही है.
जमीन की पैमाईश के लिए पहुंचे लेखपाल को लेकर हुई थी कहासुनी

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











