
3 दिन बाद शुरू होने जा रहा है कौन बनेगा करोड़पति, इस बार शो में होंगे 'धुक-धुक जी'
AajTak
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट, जिसके साथ शो शुरू होता है, को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट - ट्रिपल टेस्ट में बदल दिया गया है. ये कंटेस्टेंट्स के लिए थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है. क्योंकि अब एक सवाल के बजाय, कंटेस्टेस्ट्स को अब तीन सवालों का जवाब देना होगा.
कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन फैन्स को एंटरटेन करने के लिए तैयार है. शो 23 अगस्त से 9 बजे सोनी टीवी पर आएगा. हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन शो को होस्ट करने वाले हैं. इस बार का केबीसी सरप्राइजेस से भरा होने वाला है. कुछ चेंजेस भी देखने को मिलेंगे. धुक-धुक जी इस बार का सेट भी काफी अट्रैक्टिव होने वाला है. कई नई चीजें देखने को मिलेंगी. गेम टाइमर को 'धुक-धुक जी' के रूप में नाम दिया गया है.More Related News













