
27 साल का युवक दिखने में है बच्चा, नहीं मिल रही नौकरी!
AajTak
एक 27 साल का शख्स नौकरी नहीं मिलने की वजह से परेशान था. इसके पीछे की जो वजह उसने बताई, वो काफी दिलचस्प है. शख्स का दावा है कि 27 की उम्र में भी वो बच्चे की तरह दिखता है, इसीलिए लोग उसे काम नहीं देते. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. यूजर्स ने सिर्फ लुक्स के चलते उसको नौकरी ना देने को लेकर इम्प्लॉयर्स की आलोचना की है.
एक 27 साल का शख्स नौकरी नहीं मिलने की वजह से परेशान है. इसके पीछे की जो वजह उसने बताई है, वो काफी असामान्य है. शख्स का दावा है कि 27 की उम्र में भी वो बच्चे की तरह दिखता है, इसीलिए लोग उसे काम नहीं देते.
माओ शेंग का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. यूजर्स ने सिर्फ लुक्स के चलते माओ को नौकरी ना देने को लेकर इम्प्लॉयर्स की आलोचना की है.
माओ शेंग चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के रहने वाले हैं. उनका कहना है कि 27 की उम्र में भी कोई उन्हें काम नहीं दे रहा. लोग उन्हें बच्चा समझकर इग्नोर कर देते हैं. लोगों को लगता है कि माओ शेंग को काम पर रखकर वे चाइल्ड लेबर केस में फंस सकते हैं.
लंबे समय से नौकरी की तलाश
एक वीडियो में माओ कहते हैं छोटे कद और बच्चे जैसा दिखना उनके जीवन में एक गंभीर समस्या साबित हो रही है. 'डेली स्टार' के मुताबिक, माओ शेंग काफी लंबे समय से अपने लिए नौकरी तलाश रहे हैं. जब भी वो कहीं नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाते हैं, उन्हें बाहर कर दिया जाता है. उन्हें बच्चा समझकर कोई जॉब नहीं देता है.
माओ ने जैसे ही अपनी ये समस्या लोगों के साथ शेयर की, वो तुरंत वायरल हो गए. सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीरें/वीडियोज देख समझ गए कि आखिर क्यों उन्हें नौकरी देने में ऐसी गलतफहमी हो रही है. जॉब नहीं मिलने पर माओ निराशा व्यक्त करते हुए कहते हैं कि वह आर्थिक रूप से अपने पिता की मदद नहीं कर पा रहे हैं.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







