25 साल के प्रेमी ने 36 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या की, दो दिन बाद होटल में मिली लाश
AajTak
पुलिस ने बताया कि पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित एक OYO होटल के कमरे 25 वर्षीय यशस ने अपनी प्रेमिका 36 वर्षीय हरिनी की कथित तौर पर हत्या कर दी. दोनों की पहचान केंगेरी के निवासी के रूप में हुई है. यशस एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. ये घटना शुक्रवार रात को हुई, लेकिन इसका खुलासा दो दिन बाद रविवार को हुआ. इस मामले में सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है.
बेंगलुरु से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्श ने पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित एक OYO होटल के कमरे में कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.
पुलिस ने बताया कि पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित एक OYO होटल के कमरे 25 वर्षीय यशस ने अपनी प्रेमिका 36 वर्षीय हरिनी की कथित तौर पर हत्या कर दी. दोनों की पहचान केंगेरी के निवासी के रूप में हुई है. यशस एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. ये घटना शुक्रवार रात को हुई, लेकिन इसका खुलासा दो दिन बाद रविवार को हुआ. इस मामले में सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है.
डीसीपी साउथ लोकेश जगलासर ने बताया, 6-7 जून को बेंगलुरु के सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक 33 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके एक करीबी दोस्त ने हत्या कर दी. आरोपी और मृत महिला एक-दूसरे को लगभग एक साल से जानते थे, लेकिन मृत महिला पिछले दो महीनों से आरोपी से धीरे-धीरे दूरी बना रही थी.
इसी से गुस्से में आकर आरोपी ने कथित तौर पर उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल आरोपी कोर्ट की हिरासत में है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.