
'2028 में उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में नहीं रहूंगा', ट्रंप ने साफ किया रुख
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने 2028 में वाइस प्रेसिडेंट बनने की अटकलों को खारिज किया है. अमेरिका का संविधान तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की अनुमति नहीं देता है. ऐसे में माना जा रहा था कि ट्रंप उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह 2028 के चुनाव में उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार नहीं बनेंगे. यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनके कुछ समर्थक उन्हें दोबारा व्हाइट हाउस में लाने के लिए 'वाइस प्रेसिडेंट रूट' का सुझाव दे रहे थे.
ट्रंप ने कहा, 'ऐसी कोई संभावना नहीं है कि मैं 2028 में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर चुनाव लड़ूं. यह विचार ही गलत है.' उन्होंने पहले भी इस विषय पर मजाकिया लहजे में बात की थी और 'Trump 2028' लिखी टोपियां अपने समर्थकों को दी थीं.
तीसरी बार नहीं बन सकते राष्ट्रपति
अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के तहत कोई भी व्यक्ति तीसरी बार राष्ट्रपति नहीं बन सकता. हालांकि, कुछ लोगों ने यह तर्क दिया था कि ट्रंप किसी और उम्मीदवार के साथ वाइस प्रेसिडेंट बनकर चुनाव लड़ सकते हैं और फिर अगर वह राष्ट्रपति इस्तीफा दें, तो ट्रंप दोबारा पद संभाल सकते हैं.
वेंस और रूबियो से ट्रंप को उम्मीद
कानूनी विशेषज्ञों और विरोधियों ने इस विचार को संवैधानिक रूप से अवैध बताया है. ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ही भविष्य में राष्ट्रपति पद के लिए अच्छे उम्मीदवार हो सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी में टेलेंट की कोई कमी नहीं है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.








