
2023 में 59 हजार से ज्यादा भारतीय बने अमेरिकी, जानें- आप कैसे ले सकते हैं US की सिटीजनशिप
AajTak
पिछले साल 59 हजार से ज्यादा भारतीयों ने अमेरिका की नागरिकता हासिल की है. अमेरिकी सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, नागरिकता पाने वालों में दूसरे नंबर पर भारतीय हैं. ऐसे में जानते हैं कि आखिर अमेरिका की नागरिकता कैसे मिलती है?
बसने के लिहाज से भारतीयों के लिए अमेरिका पहली पसंद बनता जा रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में 59 हजार से ज्यादा भारतीयों ने अमेरिका की नागरिकता ली है. अमेरिका की नागरिकता लेने वालों में भारतीय दूसरे नंबर पर हैं.
अमेरिका के सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेस (USCIS) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल 8.7 लाख विदेशी अमेरिकी नागरिक बने हैं. इनमें 1.1 लाख से ज्यादा मैक्सिको के नागरिक हैं, जो अब अमेरिकी बन गए हैं. इनके बाद 59,100 भारतीयों ने अमेरिका की नागरिकता ली है. इनके अलावा 44,800 फिलिपींस और 35,200 डोमिनिकन रिपब्लिक के लोग अमेरिकी नागरिक बने हैं.
ऐसे मिलती है अमेरिकी नागरिकता
अमेरिका की नागरिकता बड़ी ही मुश्किल से मिलती है. इसके लिए इमिग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट (INA) में दी गई पात्रताओं को पूरा करना होता है.
किसी विदेशी नागरिक को नागरिकता हासिल करने के लिए कम से कम पांच साल तक अमेरिका का वैध स्थायी निवासी होना जरूरी है. अगर कोई विदेशी नागरिक किसी अमेरिकी से शादी करता है तो उसे 3 साल तक वैध स्थायी निवासी होना जरूरी होता है.
साल 2023 में जिन विदेशियों को अमेरिका की नागरिकता दी गई, उनमें से ज्यादातर 5 साल तक वैध स्थायी निवासी रहे थे. इनके बाद 3 साल तक वैध स्थायी निवासियों को अमेरिका की नागरिकता दी गई. इन सबके अलावा आर्मी में सेवा देने वाले लोगों को भी कुछ छूट मिलती है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








