
'2014 से पहले घोटाले के आंकड़े आते थे, हमारी सरकार में करोड़ों की योजनाएं आती हैं', शिरडी में बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की, जिसकी मदद से देशभर के करोड़ों छोटे किसानों को 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं. महाराष्ट्र के छोटे किसानों के बैंक खातों में सीधे 26,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर भी किए गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने शिरडी में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही है. हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीबों का कल्याण है.आज जब देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, तो सरकार का बजट गरीबों का कल्याण भी बढ़ रहा है. आज महाराष्ट्र में 1.10 करोड़ आयुष्मान कार्ड दिए जा रहे हैं. आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को मुफ्त इलाज दिया गया है. पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले घोटाले के आंकड़े आते थे, लेकिन हमारी सरकार में करोड़ों की योजनाएं आती हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की, जिसकी मदद से देशभर के करोड़ों छोटे किसानों को 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं. महाराष्ट्र के छोटे किसानों के बैंक खातों में सीधे 26,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर भी किए गए हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले भी आप आंकड़े सुनते थे, लेकिन वो आंकड़े क्या थे? इतने लाख का भ्रष्टाचार, इतने करोड़ का भ्रष्टाचार, इतने लाख करोड़ का घोटाला और अब क्या हो रहा है? हमारी सरकार करोड़ों की योजनाएं लेकर आती है.
पीएम मोदी ने कहा कि हर घर जल पहुंचाने के लिए 2 लाख करोड़ खर्च किए जा चुके हैं. पीएम स्वनिधि योजना के तहत फुटपाथ पर रेहड़ी, ठेले लगाने वालों को हजारों रुपए की मदद मिल रही है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की है, इससे सुथार, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार ऐसे लाखों परिवारों को पहली बार सरकार से मदद मिल रही है. इस योजना पर 13 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं.
जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि आज साईं बाबा के आशीर्वाद से 7,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है. निलवंडे बांध का काम भी पूरा हो गया है, जिसका महाराष्ट्र 5 दशकों से इंतजार कर रहा था. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे यहां जल पूजन करने का अवसर मिला. बता दें कि पीएम मोदी ने शिरडी में 7500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.





