
20 वर्षीय दिव्यांग से कुकर्म के आरोप में DMK विधायक का PA और एक अन्य शख्स गिरफ्तार
AajTak
तमिलनाडु के कृष्णागिरी में डीएमके विधायक के निजी सहायक और पार्टी से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उन पर 20 साल के एक दिव्यांग युवक का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है. दोनों आरोपी 22 तारीख तक पुलिस हिरासत में हैं.
तमिलनाडु पुलिस ने 20 वर्षीय दिव्यांग युवक से कुकर्म मामले में डीएमके विधायक के निजी सहायक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान बरगुर के डीएमके विधायक के निजी सहायक ए. अधियामन और असद अली जो एक फैंसी स्टोर चलाते हैं. उसने खुद के डीएमके से जुड़े होने का भी दावा किया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीब 10 दिन पहले कृष्णागिरी टोल गेट के पास 20 साल के एक दिव्यांग के साथ अप्राकृतिक यौन (कुकर्म) संबंध बनाने में कथित तौर पर शामिल थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपी अपराध के वक्त पूरी तरह से होश में थे.
इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं. एआईएडीएमके के नेताओं ने आरोप लगाया है कि कृष्णागिरी टाउन इंस्पेक्टर वेंकटेश प्रभु और कृष्णागिरी टाउन डीएमके पश्चिम के प्रभारी असलम रहमान शरीफ ने एक 'खप पंचायत' में शामिल होकर पीड़ित पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने की कोशिश की.
वहीं, जब इंडिया टुडे/आजतक ने कृष्णागिरी के शीर्ष पुलिस सूत्रों से बात की तो उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ दिव्यांगता अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है और दोनों 22 सितंबर तक पुलिस हिरासत में रहेंगे. मामले की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ चल रही है. पुलिस के अनुसार, पीड़ित की हालत फिलहाल ठीक है.
पुलिस ने जनता को आश्वस्त किया है कि जांच पूरी तरह से निष्पक्ष होगी और राजनीतिक दबाव में कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह के अपराध न हों.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












