
12 राज्य अब भी पेट्रोल-डीजल पर VAT घटाने को तैयार नहीं, बजट खराब होने का दिया हवाला
AajTak
पेट्रोल और डीजल के दामों में समान कटौती की घोषणा के साथ राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. देश के 16 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों ने वैट में कटौती करने का फैसला किया है, वहीं 12 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश यह कटौती करने के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि ऐसा करने से इन्हें आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकता है.
इस साल जुलाई के बाद पहली बार, 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गुरुवार से पेट्रोल (Petrol) 100 रुपये से नीचे पर बिक रहा है. लगभग पूरे देश में जुलाई के दूसरे सप्ताह के शुरुआत में ही पेट्रोल 100 रुपए तक पहुंच गया था.
More Related News













