
12 घंटे की दूरी अब 4 घंटे में तय करेंगे चीनी सैनिक... पैंगोंग झील के पास ड्रैगन के निर्माण ने चौंकाया, Photos
AajTak
लद्दाख में पैंगोंग झील (Pangong Lake) के पास पड़ोसी देश चीन (China) तेजी से निर्माण कार्य में लगा हुआ है. इसकी कुछ ताजा तस्वीरें स्पेस फर्म Maxar Technologies ने जारी की हैं. चीन पैंगोंग झील के पास नई सड़कें, पुल आदि बना रहा है.
लद्दाख में चीन पैंगोंग झील के आसपास अवैध निर्माण कर रहा है, जिसकी चौंकाने वाली सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों से पता चलता है कि चीन LAC के पास नई सड़कें, पुल और टॉवर्स बना रहा है. इनमें से ज्यादातर निर्माण उस इलाके में हो रहा है जिसपर चीन ने करीब 60 साल पहले अवैध रूप से कब्जा कर लिया था.
फोटोज में बनती सड़कें साफ दिख रही हैं, पुल का हिस्सा भी बिल्कुल क्लियर दिख रहा है. नया निर्माण झील के दक्षिणी किनारे को Rutog में उत्तरी किनारे से जोड़ेगा जहां चीनी सेना तैनात रहती है. इस निर्माण में कुछ असामान्य चीज भी देखने को मिली है. दरअसल, चीन द्वारा बनाए जा रहे पुल के बीच में 15 मीटर का गैप भी दिख रहा है. यह गैप चल रहे निर्माण के बावजूद भरा नहीं गया है.
पिछले गतिरोध से सबक ले रहा चीन?
चीन के ताजा निर्माण को देखकर ऐसा लगता है कि वह पिछली बार की अपनी मजबूरियों से पार पाना चाहता है. दो साल पहले जब भारत-चीन सेना का गतिरोध हुआ था. तब चीन के सैनिक जल्द उन ऊंची जगहों पर नहीं पहुंच पाए थे जहां से दक्षिण के हिस्से को कंट्रोल किया जा सके. इन सामरिक ऊंचाइयों पर भारतीय जवान पहले पहुंच गए थे. इसकी वजह से चीन को भारत के साथ बातचीत करके गतिरोध को खत्म करना पड़ा.
लेकिन अब चीन अपनी उन खामियों पर काम कर रहा है. अब चीन झील पर एक पुल का निर्माण कर रहा है. इसके साथ-साथ यहां इलेक्ट्रॉनिक बुनियादी ढांचा भी मजबूत कर रहा है.
स्पेस फर्म Maxar Technologies की ताजा फोटोज बताती हैं कि झील के दक्षिणी हिस्से में चीन ने सड़क का कुछ हिस्सा लगभग तैयार कर लिया है, जबकि बाकी पर काम जारी है. इस काम को निपटाने के लिए वहां काफी हेवी मशीनरी पहुंचाई गई है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







