
11 IPS, 1000 CCTV, 15 कंपनी PAC... राम नवमी से पहले अयोध्या में कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था
AajTak
उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है. जनवरी में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली बार रामनवमी समारोह के लिए लाखों भक्तों के शहर में आने की उम्मीद जताई जा रही है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है. जनवरी में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली बार रामनवमी समारोह के लिए लाखों भक्तों के शहर में आने की उम्मीद जताई जा रही है. यह त्योहार शहर में भव्य स्तर पर मनाया जाएगा. ऐसे में राज्य सरकार ने इसके लिए विस्तृत व्यवस्था की है. इस मौके पर अयोध्या में करीब 25 लाख भक्तों के आने का अनुमान है.
अयोध्या में राम नवमी मेला 9 अप्रैल से शुरू हुआ है, जो कि 17 अप्रैल को होने वाली राम नवमी तक जारी रहेगा. पुलिस प्रशासन ने त्योहार के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए भक्तों की बड़ी आमद को देखते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के प्रयास तेज कर दिए हैं. इसके लिए मेला मैदान को 7 जोन और 39 सेक्टर में बांटा गया है. यातायात प्रबंधन को 2 जोन और 11 क्लस्टर में बांटा गया है.
इस पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 11 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 26 पुलिस उपाधीक्षक, 150 निरीक्षक, 400 उप निरीक्षक, 25 महिला उप निरीक्षक, 1305 मुख्य कांस्टेबल, 270 महिला मुख्य कांस्टेबल और 15 कंपनी पीएसी की तैनाती रहेगी. इसके साथ ही बाढ़ राहत के लिए एसडीआरएफ दो कंपनियां भी मौजूद रहेगी. इतना ही नहीं एसटीएफ और एटीएस की भी ड्यूटी लगाई गई है.
एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रत्येक जोन की निगरानी करेगा और प्रत्येक सेक्टर में एक नामित पुलिस उपाधीक्षक या निरीक्षक होगा. सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए राम पथ पर 15 ड्रॉप-डाउन बैरियर और 13 होल्डिंग क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे. कंट्रोल रूम से 1000 सीसीटीवी कैमरों के जरिए सतत निगरानी रखी जाएगी. जल पुलिस सरयू नदी और राम की पैड़ी पर रहेगी. मंदिरों और मेला में पीएसी तैनात रहेगी.
अयोध्या धाम में प्रमुख स्थानों पर स्थापित 24 कैमरों का उपयोग करके वाहनों और भक्तों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी. इसके अतिरिक्त गोंडा सीमा पर कैमरों के जरिए से वाहनों और श्रद्धालुओं के आने और जाने का विश्लेषण किया जाएगा. सीसीटीवी कैमरों के जरिए भीड़ के स्तर का आंकलन किया जाएगा. इसके बाद विभिन्न स्थानों पर आवश्यक यातायात परिवर्तन भी जरूरत के हिसाब से निर्धारित होगा.
श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रखने के लिए पूरे अयोध्या में 560 कैमरे लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा, सड़कों, गलियों और पार्किंग क्षेत्रों की निगरानी के लिए आठ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा. प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस और बचाव दल तैनात रहेंगे. बताते चलें कि इसी साल जनवरी में अयोध्या के नव निर्मित राम मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. इसके बाद से लाखों लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.







