
11 हजार की ब्लैक मोनोकनी पहनकर पूल में उतरीं Janhvi Kapoor, किलर एक्सप्रेशंस पर फिदा हुए फैंस
AajTak
फोटो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी ब्लैक मोनोकनी पहने स्विमिंग के मजे लेती हुई नजर आ रही हैं. न्यूड मेकअप और ओपन हेयर में जाह्नवी काफी फ्रेश और वाइब्रेंट लग रही हैं. पानी के अंदर जाह्नवी के किलर पोज, एक्सप्रेशंस और एटीट्यूड किसी की भी धड़कनें तेज करने के लिए काफी हैं.
ग्लैमरस और सिजलिंग बीच लुक्स की इंस्पिरेशन अगर किसी से लेनी है तो जाह्नवी कपूर सबसे बेस्ट हैं. इंडियन, वेस्टर्न और फ्यूजन लुक्स के साथ जाह्नवी के बीच लुक्स भी फैंस के दिलों को घायल कर देते हैं. जाह्नवी के सुपर स्टनिंग बीच लुक्स फैंस को बेहद पसंद आते हैं. हाल ही में जाह्नवी ने ब्लैक मोनोकनी में स्विमिंग करते हुए अपनी स्टनिंग फोटोज फैंस के साथ शेयर की थीं, जो अभी तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाई हुई हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












